10 August 2022 11:53 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। किसान को लोन देने के नाम पर तीस हजार की घूस लेते बैंक मैनेजर को एसीबी ने रंगे हाथों धर दबोचा। मामला बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा है। एसीबी इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि महिपाल नाम के व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की बज्जू ब्रांच के मैनेजर कोलासर हाल खतूरिया कॉलोनी बीकानेर निवासी 36 वर्षीय अमरजीत परिहार पुत्र रामदेव के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। सत्यापन में शिकायत सही निकली। जिस पर जाल बिछाया गया।
आरोपी बैंक मैनेजर अमरजीत ने पांच पांच लाख की दो केसीसी के बदले कुल साठ हजार रूपए मांगे थे। एक लोन परिवादी के पिता व दूसरा उसकी भाभी के नाम से होना था। पहले लोन पर तीस हजार व दूसरा लोन सेंक्शन होने पर फिर तीस हजार देने की बात कही गई।
आज एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया के निर्देशन में आनंद मिश्रा मय टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। आरोपी ने परिवादी को खतूरिया कॉलोनी स्थित अपने निवास पर बुलाया। निवास के आगे से गाड़ी में बिठाया, जहां तीस हजार रूपए की रिश्वत ली। आरोपी ने जैसे ही रिश्वत पकड़ी, ताक लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
29 October 2025 04:04 PM