21 October 2021 08:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहकर मिसाल पेश करने वाले महावीर रांका भारत में सौ करोड़ कोरोना वैक्सीन लगने का जश्न मनाने में भी अग्रणी रहे। कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही इस जंग में भारत ने गुरुवार को एक बड़ा इतिहास रच दिया है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार कर दिया है। पूर्व यूआईटी चेयरमैन व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया है। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में पब्लिक पार्क व म्यूजियम रोड़ पर राहगीरों को मिठाई खिला कर व देशभक्ति गीतों के साथ वैक्सीनेशन के 100 करोड़ पार जाने पर जश्न मनाया गया। महनोत ने बताया कि सुषमा बिस्सा, आशा पारीक, राजेन्द्र व्यास, रमेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कुलदीप यादव, मनोज पड़िहार, गौरीशंकर देवड़ा, महेश कल्ला, घनश्याम रामावत, टेकचन्द यादव, लोकेश छाबड़ा, मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, आनन्द सोनी, शंभु गहलोत एवं प्रणव भोजक आदि जश्न में शामिल रहे।



RELATED ARTICLES
18 September 2026 05:14 PM
29 August 2020 01:14 PM