19 October 2021 09:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस के नये टाइगर आईपीएस योगेश यादव की एंट्री बुधवार को हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक वे बुधवार सुबह बीकानेर एसपी का पदभार ग्रहण करेंगे। पुलिस विभाग नये एसपी के स्वागत को लेकर अलर्ट मोड पर है। वहीं कुछ थानों में हलचल भी भारी है।
एसपी यादव एटीएस(एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) में पोस्टेड थे। हरियाणा मूल के यादव संभाग के श्रीगंगानगर जिले के एसपी रह चुके हैं। उस समय दिनेश एम एन बीकानेर संभाग आईजी हुआ करते थे। ऐसे में आईजी मीटिंग्स में उनका बीकानेर आना जाना हुआ है।
माना जा रहा है कि एसपी यादव बीकानेर अपनी अलग छाप छोड़ेंगे।
एसपी यादव के आगमन के बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने को नया थानाधिकारी भी मिल जाएगा। वहीं कुछ अन्य थानों में बदलाव की संभावनाएं भी नज़र आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को शरद पूर्णिमा का दिन भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि शुभ दिवस में बीकानेर एसपी की कुर्सी संभालना यादव और बीकानेर दोनों के लिए ही अनुकूल रहेगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 April 2020 08:01 PM