03 March 2020 12:30 PM

आरटीआई में मीटर बदलने के नियम आए सामने
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हाल ही में बिजली कंपनी द्वारा मीटर बदलने को लेकर बीकानेर में खासा तनाव देखा जा रहा है। आमजन परेशान हैं मगर कुछ नहीं कर पा रहा है। कंपनी पर तानाशाही के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच गंगाशहर निवासी हेमंत कातेला ने सूचना के अधिकार का प्रयोग करते हुए पांच सूचनाएं मांगी। जिस पर सिर्फ एक सवाल का जवाब ही दिया गया। मीटर बदलने की नियमावली पढ़ने पर सामने आया कि कंपनी सच में तानाशाही कर रही है। बताया जा रहा है मीटर तब ही बदला जा सकता है जब वह बहुत पुराना हो या फिर मीटर खराब हो जाए । उल्लेखनीय है कि पुराने मीटर तो पहले ही बदले जा चुके थे। वहीं अब जो मीटर बदले गए वह सभी सही और नये मीटर थे। ऐसे में मीटर बदलने के पीछे बड़ी धांधली उजागर हो सकती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM