28 December 2024 11:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। युवक के ट्रेन की चपेट में आने की ख़बर है। घटना शनिवार देर रात नागणेची मंदिर के पास, पवनपुरी रेल्वे ट्रैक की बताई जा रही है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के हैड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि युवक की पहचान वल्लभ गार्डन निवासी कमलेश वाल्मीकि के रूप में हुई है। युवक के सिर में चोटें आई हैं। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सूचना के अनुसार कमलेश बीकानेर से निकली दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन की चपेट में आया था। मामला आत्महत्या के प्रयास का है या दुर्घटना का, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM