03 April 2020 09:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर के पत्रकारों से बात की। लॉक-डाउन पर कुछ ख़ास सवालों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में आए मेघवालों ने पत्रकारों से सुझाव मांगे। सुझाव 14 अप्रेल को समाप्त हो रहे लॉक-डाउन पर थे। इस समय सरकार इसे लेकर असमंजस में है, एक तरफ कोरोना महामारी पर पार पाना तो दूसरी तरफ रुके हुए देश को गति देना चुनौती बन रहा है। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ के चीफ रोशन बाफना ने मेघवाल द्वारा चाहे गये विषय पर सुझाव दिए। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ ने लॉक डाउन के दौरान तीन से चार दिन के कर्फ्यू का सुझाव दिया है, इसके अलावा योजनाओं के तहत मिल रही राशन आदि सेवाओं को प्रशासन के माध्यम से डोर डिलीवरी करवाने का सुझाव दिया गया। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ ने मेघवाल को बताया कि लॉक डाउन 14 के बाद बढ़ाकर देश की गति रोकने से बेहतर आज कर्फ्यू लगाकर कोरोना के फैलाव को रोका जाए। फैलाव रुकने पर चिकित्सा विभाग व प्रशासन भी अपना काम बखूबी कर पाएगा। वहीं राशन घर तक पहुंचाने से लोगों को घरों में रखकर सोशल डिस्टेंसिंग कायम करने में सफलता मिलेगी। इसके अलावा पत्रकारों ने अपने सुझाव दिए।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 February 2024 03:38 PM