26 September 2020 01:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मेहनत से जी चुराने वाले कामचोर गरीबों के वाहन चुराने में लगे हुए हैं। पीबीएम में तो चोरी अब आम बात हो गई है। सर्वोदय बस्ती निवासी अब्दुल सत्तार पिछले पंद्रह दिनों से कैंसर अस्पताल के आगे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा है। अस्पताल में कैंसर पीड़ित पिता का इलाज चल रहा है। अब्दुल के अनुसार शुक्रवार को वह एक बजे घर से अस्पताल आया, तब उसने अस्पताल के सामने की चौकी पर बाइक खड़ी की। लेकिन साढ़े तीन बजे वापिस देखा तो बाइक गायब थी।
उल्लेखनीय है कि यहां पार्किंग की सुविधा दो बजे सक्रिय होती है। ऐसे में यहां आने वाले अपनी बाइक भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। अब्दुल ने सदर थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है। सिल्वर ब्लैक रंग की स्प्लेंडर का नंबर आरजे 07 एस आर 4858 है। अपील है कि किसी ऐसी बाइक के बारे में पता चला तो सदर पुलिस को सूचित करें।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 September 2021 02:55 PM