20 June 2026 09:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की गंगाशहर पुलिस ने तीन साल से फरार अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चित्तौड़गढ़, राजस्थान निवासी देवकिशन जाट के रूप में हुई है। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने से जुड़ा है।
तीन साल पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने अफीम सहित तस्कर पकड़े थे। इस मामले की जांच गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार को दी गई थी। गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर ने आरोपी देवकिशन को धर दबोचा है।
परमेश्वर सुथार ने बताया कि देवकिशन ने पकड़े गये तस्करों को अफीम सप्लाई की थी। देवकिशन के साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
सुथार ने बताया कि आरोपी वांछित था। आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल रघुवीर व गौरव का विशेष सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM