25 June 2020 11:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी को लेकर पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान में नव्या के नवाचार ने विभाग का दिल जीत लिया। समता नगर निवासी नव्या सेठिया ने अपने घर में एक रंगोली बनाई। इस रंगोली में नवाचार करते हुए कोरोना से बचाव के तरीकों से लेकर सरकारी नियमों की पालना करने की सीख दी गई है। बीछवाल थाने की सब इंस्पेक्टर सुमन शेखावत मय टीम आज इस रंगोली का अवलोकन करने आईं। शेखावत ने रंगोली में देखा कि कैसे मुंह पर मास्क बांधना है, कैसे सभी नियमों की पालना करनी है व कैसे सोशल डिस्टेंसिंग सहित चिकित्सकीय निर्देशों की पालना करनी है। इसके अलावा रंगोली के माध्यम से हाथ न मिलाने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने, बार बार हाथ धोने व घर पर सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया है। नव्या बीकानेर अनाज मंडी कच्ची आढ़त संघ के अध्यक्ष मोतीलाल सेठिया की पौत्री व संजय कुमार सेठिया की पुत्री है।
RELATED ARTICLES
02 June 2020 02:44 PM