30 May 2020 03:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलने के साथ ही युवाओं के सामने दोहरा संकट खड़ा हो गया है। लॉक डाउन में प्रतिष्ठान बंद थे, ऐसे में इन नौकरी करने वाले युवाओं ने सोचा कि काम चालू होने पर सैलरी मिल जाएगी। लेकिन प्रतिष्ठान शुरू होने के साथ ही इन्हें दोहरा झटका लगा। सैलरी तो दूर रही, अब तो बड़ी तादाद में युवाओं की नौकरी चली गई है। इन बिगड़े हालातों से परेशान युवा दो दिन पहले बीकानेर कलेक्टर कुमार पाल गौतम से भी मिले, लेकिन नतीजा जीरो ही रहा। चौंकाने वाली बात तो यह है कि लॉक डाउन के दौरान राशन किट पहुंचाने वाले एक-दो भामाशाहों द्वारा भी कर्मचारियों को निकालने की बात सामने आ रही है। ऐसे में युवाओं के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 15 मार्च के बाद मई तक की तनख्वाह भी काटी गई है। देखना यह है कि इन बेबस युवाओं की बेरोजगारी पर प्रशासन व सरकार को कितना तरस आता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 September 2021 06:21 PM