28 March 2022 10:57 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नापासर के एक परिवार पर बीती रात कहर बरपा। हंसते खेलते परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। इस परिवार के दो बच्चों की एक साथ मौत हो गई।
घटना नापासर थाना क्षेत्र के मूंडसर की है। एएसआई भागीरथ के अनुसार घटना बीती रात करीब सात बजे की है। रामनारायण मेघवाल के दो बच्चे फव्वारे चलाने वाले डिग्गी के बूस्टर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। एएसआई भागीरथ के अनुसार मृतकों की पहचान 15 वर्षीय धर्मेंद्र मेघवाल व 12 वर्षीय देवीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामनारायण के चार पुत्र थे, उनमें से दो की मौत हो गई है। ख़बर लिखने तक शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 April 2020 11:15 AM