22 March 2023 07:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रानीसर बास निवासी 25 वर्षीय नरेश विश्नोई पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। एएसआई रामफूल मीणा ने बताया कि नरेश ने 20 मार्च को बड़े डाक घर के पास जामसर निवासी अनवर शाह के साथ लूट व मारपीट की थी। उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आज उसे गंगाबाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाली गली से धर दबोचा गया। आरोपी के पास अवैध देशी कट्टा मिला, जिसका अलग से प्रकरण दर्ज किया गया।
मीणा के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट व एससी एसटी एक्ट में पहले से ही 12 दर्ज थे। अब चौदह मुकदमें हो चुके हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत ही 7-8 मुकदमें हैं। वह सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में और भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि एसपी तेजस्वनी गौतम व एएसपी सिटी हरिशंकर के निर्देशन, सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन व सीआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में एएसआई रामफूल मीणा मय टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम में कांस्टेबल रामनिवास 756 व घनश्याम 2012 शामिल थे।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM