24 December 2025 07:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आगामी 6, 7 व 8 जनवरी को गंगाशहर के जैन कॉलेज ग्राउंड में आयोजित हो रहे बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 का उत्साह बीकानेर से लेकर मुंबई तक है। अब छोटे पर्दे की बड़ी स्टार वंदना विटलानी ने बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 के लिए अपील की है। वंदना स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक साथ निभाना साथिया में राशि की मां नाम से प्रसिद्ध है। यह धारावाहिक काफी चर्चित हुआ।
वंदना से पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभा रहे तन्मय वेकरिया ने बीकानेर कला महोत्सव से जुड़ने की अपील की थी।
बता दें कि बीकानेर कला महोत्सव में कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी करीब 70 गतिविधियां होंगी। इसमें आर्ट एंड कल्चर फेयर, फूड फेयर सहित 31 प्रकार की प्रतियोगिताएं व 30 से अधिक कार्यक्रम होंगे। इस महोत्सव में बच्चों के लिए अद्भुत गेम जोन व फूड होगा। कठपुतली , तमाशा, जादू व बहरूपिया जैसे आकर्षण भी देखने को मिलेंगे। इसमें राजस्थान की एक से बढ़कर एक लोक कलाएं देखने को मिलेंगी।
मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल, मिस एंड मिसेज राजस्थान ट्रेडिशनल, प्रिंस एंड प्रिंसेज ऑफ राजस्थान व दाढ़ी-मूंछ प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री कालूराम बामनिया, खेल व युवा मामला विभाग के शासन सचिव नीरज के. पवन, नागौर एसपी आईपीएस मृदुल कच्छावा, सुरेंद्र नगर, गुजरात एसपी आईपीएस प्रेमसुख डेलू, इनकमटैक्स उपायुक्त, मुंबई, आईआरएस विजयपाल बिश्नोई, कल्चरल आइकन व कल्चर मोटिवेटर, मिस मूमल 2023 गरिमा विजय, कवियित्री मनु वैशाली व कवि स्वयं श्रीवास्तव बीकानेर कला महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर हैं। वहीं देशभर से एक से बढ़कर एक कलाकार इस महोत्सव में आ रहे हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 March 2020 05:30 PM