01 April 2020 04:22 PM

सड़कों पर घूमने वालों की होगी टोही विमान से निगरानी
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस का तरीका अब राजधानी जयपुर भी अपनाएगा। जयपुर पुलिस भी आज शाम से ड्रोन यानी टोही विमान से लोगों पर नज़र रखेगी। कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनुसार शाम सवा चार बजे बाद छ: ड्रोन आकाश में उड़ने शुरू हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बीकानेर पुलिस ने भी लॉक डाउन का अधिक उल्लंघन कर रहे कुछ क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू कर रखी है। एएसपी पवन मीणा के आइडिया पर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने आदेश देते हुए ड्रोन से निगरानी शुरू करवाई थी, जो कि सीओ सदर पवन भदौरिया की देखरेख में चल रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM