12 November 2020 11:06 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना देर रात साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। गंगाशहर थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा के अनुसार मृतक का नाम नितिन यादव है। उदयरामसर निवासी 28 वर्षीय नितिन पुत्र लालसिंह यादव आरोपी सोनू यादव पुत्र कंवर सिंह के पास शिव मंदिर की रोही में पैसे मांगने गया था। जहां आरोपी ने नितिन पर जेसीबी चढ़ा दी। जेसीबी से हुए इस हमले में नितिन का सर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। शर्मा के अनुसार जेसीबी के आगे का लोडर नितिन के सिर के ऊपर से निकला। नितिन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं आरोपी फरार है। शर्मा के अनुसार मृतक आरोपी से पैसे मांग रहा था। जिसका तकादा करने पर हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पैसे का कोई बड़ा हिसाब नहीं था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM