16 March 2022 10:47 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बैंक कर्मचारियों को बचाने की एवज में लाखों रूपयों की रिश्वतखोरी के मामले में अब बैंक मैनेजर भी एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि आरोपी 39 वर्षीय विकास गर्ग पुत्र गोविंद राम अग्रवाल को जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिलहाल श्रीगंगानगर स्थित दी गंगानगर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड का मुख्य प्रबंधक है।
दरअसल, आरोपी ने बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध चल रही विभागीय व न्यायिक कार्यवाहियों में कर्मचारियों को सहयोग कर लाभ पहुंचाने का काम किया था। इसके बदले आरोपी ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारिता के साथ मिलीभगत कर लाखों रूपयों की रिश्वत डकारी थी। इसी संबंध में एसीबी में मुकदमा नंबर 327/21 दर्ज हुआ। एसीबी ने जांच कर पहले अतिरिक्त रजिस्ट्रार मंगतराम खन्ना को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में सामने आया कि मंगतराम व विकास गर्ग में मिलीभगत थी। विकास के माध्यम से ही रिश्वत राशि मंगतराम तक पहुंचती थी। अनुसंधान में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर एसीबी इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने विकास को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 March 2020 01:44 PM