21 December 2021 06:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सीएमएचओ की कुर्सी को लेकर लंबे समय से चल रही लड़ाई कुछ ही देर में समाप्त हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में शासन की ओर एक नाम पर मुहर लग जाएगी। डॉ बीएल मीणा के नाम पर मुहर लगने की संभावनाएं जताई जा रही है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि मीणा को ही पुनः बीकानेर सीएमएचओ बनाया जाएगा। कोविड काल में बीकानेर का दिल जीतने वाले मीणा का पलड़ा फिलहाल हर दृष्टि से भारी लग रहा है।
बता दें कि बीकानेर जब कोविड पर विजय प्राप्त कर जश्न मनाने की ओर था तभी मीणा का तबादला हनुमानगढ़ चिकित्सालय में कर दिया गया था। जिसके बाद मीणा ने हाई कोर्ट की शरण ली। बीकानेर में नागौर से सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप को लाया गया। मामला शिथिल पड़ने लगा तब विरोधों के चलते कश्यप का जयपुर ट्रांसफर कर दिया गया। डॉ ओपी चाहर को कार्यवाहक सीएमएचओ की जिम्मेदारी दी गई। इस बीच मीणा हाईकोर्ट से जीतकर लौटे, लेकिन उन्होंने शासन के फैसले को महत्व देने का फैसला लेते हुए इंतजार करना शुरू किया। बता दें कि मीणा फिलहाल कलेक्टर नमित मेहता की रिकमेंडेशन पर कोविड नोडल अधिकारी के तौर पर कलेक्टर ऑफिस में कार्य कर रहे हैं।
बीकानेर चिकित्सा विभाग में सीएमएचओ पर आने वाले फैसले को लेकर हलचल है। अब देखना यह है कि अंतिम रूप से फैसला आया है या फिर विवाद फिर लंबित कर दिया जाता है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
23 September 2020 08:00 PM