23 March 2026 07:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। होली पर हुई मारपीट के मामले में गंगाशहर पुलिस ने तीन युवकों को सलाखों के पीछे डलवा दिया है। आरोपियों की पहचान चोपड़ा बाड़ी निवासी 19 वर्षीय कमल रामावत, 19 वर्षीय करण राणावत व 23 वर्षीय सुनील जाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार होली के दिन कमल, करण व सुनील सहित 5-6 लड़कों ने खेतेश्वर बस्ती निवासी जितेंद्र सेवग आदि 4-5 जनों के साथ मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे से चूर थे।
मामले में गंगाशहर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया। वहीं अन्य दो की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर एक पक्ष ने ही मुकदमा दर्ज करवाया था।
RELATED ARTICLES
03 June 2021 07:33 PM