02 July 2020 01:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना ने अबतक पीबीएम के 12 स्टाफ को संक्रमित कर दिया है। वहीं इन 12 के संपर्क में आए बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। अब तक पॉजिटिव आए स्टाफ में मेडिसिन विभाग के दो रेजीडेण्ट डॉक्टर, चार नर्सिंग कर्मी, कैंसर व साईकिएट्रिक विभाग के एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर व चार अटेंडेंट पॉजिटिव हो चुके हैं। बता दें कि नर्सिंग कर्मियों में एक मेडिसिन विभाग के जे वार्ड का इंचार्ज, दूसरा एनेस्थीसिया विभाग का इंचार्ज, तीसरा ट्रोमा सेंटर रेड एरिया स्टाफ व चौथा ऑटोक्लेव फ्यूमिगेशन विभाग का इंचार्ज है। वहीं चार अटेंडेंट में एक ट्रोमा इंक्वारी, दूसरा बॉनमेरो कैंसर विभाग, तीसरा कैंसर ओपीडी व चौथा ट्रोमा इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर से है। पीबीएम के डॉक्टरों सहित स्टाफ की जांच लगातार जारी है। बीती रात भी एक और पॉजिटिव पाया गया था लेकिन संदेह के आधार पर उसकी पुनः सैंपलिंग हुई। आज इसकी रिपोर्ट भी आ जाएगी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
06 January 2021 08:25 PM