06 April 2020 11:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन के इस कठिन समय में बीकानेरी हर रोज अच्छाई के नव उदाहरण पेश कर रहे हैं। अब गुर्जरगोड़ ब्राह्मण समाज ने पूरे एक लाख किलो आटा जरूरतमंदों के लिए दिया है गंगाशहर स्थित गौतम सेवा व शैक्षणिक ट्रस्ट बीकानेर इकाई ने विभिन्न गांवों व कस्बों के जरूरतमंद लोगों को आटा देना आरम्भ किया है। इसकी शुरुआत बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की।
एस पी शर्मा ने इस सेवा को प्रेरणादायक बताया है। एसपी ने गौतम सेवा व शैक्षणिक ट्रस्ट के उपस्थित सदस्यों को इस नेक काम के लिए धन्यवाद भी दिया।राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला व पुलिस अधीक्षक ,बीकानेर ने गौतम सेवा ट्रस्ट,गंगाशहर व शैक्षणिक ट्रस्ट ,जिला बीकानेर इकाई को पत्र प्रेषित कर धन्यवाद दिया और रिटायर्ड आईएएस भगीरथ शर्मा( बच्छ) का भी आभार प्रकट किया।

.jpeg)
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 December 2021 09:46 AM