18 July 2023 01:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लापरवाही की वजह से हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं पांच घायल हो गए। घटना बीती रात गजनेर थाना क्षेत्र की है। एएसआई भगवानराम के अनुसार मृतकों की पहचान ठंठेरों का मोहल्ला हाल बाबा रामदेव नगर नोखा रोड़ निवासी अजय कंसारा व पुरानी चुंगी चौकी निवासी गोपी किशन सुथार के रूप में हुई है। वहीं भियांराम, जीतू, इंद्रचंद, पुखराज व महेश आदि घायल हो गए।
एएसआई रूपाराम ने बताया कि कोलायत स्नान को गए भक्तों से भरी बस गजनेर से कोडमदेसर जा रही थी। इसी दौरान कोडमदेसर से दो किलोमीटर पहले भारी वाहनों के निषेध हेतु लगाए गए हवाई डिवाइडर की चपेट में आ गई। बस की छत्त पर बैठे सात जने घायल हुए। जिनमें से दो की मौत हो गई। सभी को पीबीएम ले जाया गया।
बता दें कि घटना की सूचना पर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल व एसपी तेजस्वनी गौतम भी देर रात पीबीएम पहुंचे। घायलों की सेवा में असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, मोहम्मद जुनैद, रमजान अली, अब्दुल सत्तार व ताहिर हुसैन ने योगदान दिया।
उल्लेखनीय है कि बस की छत्त के ऊपर सवारी बिठाना ही जान को खतरे में डालना है। इसके बावजूद बस ने सवारियां ऊपर बिठाई। अगर सवारियां बस के अंदर होती तो इतनी बड़ी दुर्घटना ही ना होती।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
30 July 2020 11:54 PM