18 September 2021 01:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा ने नेत्र दान करवाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा सेवा और समर्पण अभियान चला रही है। इसके तहत 20 दिवस तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि 20 दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहला दिन 'राष्ट्र को आंखों का उपहार देने के संकल्प' के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। नेत्रदान के फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं। महिला मोर्चा की सभी बहनें दूसरों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करेंगी।
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
25 February 2022 08:12 PM