29 April 2020 08:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। परिवहन अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से ई-पास बनाकर बड़ी संख्या में लोगों को बाहर भेजने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मामले में बीछवाल पुलिस ने नयाशहर थाना क्षेत्र की मुरलीधर कॉलोनी निवासी नारायण सांखला को दबोच लिया है। मामले में जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दी थी कि गाड़ी नंबर आरजे 07 यूए 3636, आर जे 01 यू ए 0740 का कोटा-भोपाल-हैदराबाद-कोटा व गाड़ी नंबर आरजे 07 सीसी 9557 का जोधपुर-अहमदाबाद-मुंबई-जोधपुर का फर्जी कूट रचित ई पास जारी हुआ है। वहीं यह पास ई पास से हस्ताक्षर व कार्यालय मोहर का उपयोग कर बनाने का आरोप लगाया गया। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि नारायण सांखला नाम का शख़्स ये पास बना रहा है। आरोपी की मुरलीधर में ऑनलाइन आवेदन व फोटो कॉपी की दुकान है। आरोपी परिवहन कार्यालय के ई पास की प्रति प्राप्त कर स्कैनिंग व एडिटिंग के माध्यम से जारी पास तैयार करता। आरोपी द
द्वारा पांच सौ से पांच हजार रुपए तक एक-एक पास के वसूले जाने की जानकारी मिल रही है। वहीं अनुमान है कि पचासों लोगों के पास इसने फर्जी तरीके से बनाते हुए उन्हें यात्रा करवाई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
12 July 2021 09:46 PM