07 June 2020 02:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जसरासर मर्डर केस में नोखा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। हाल ही में हेतराम जाट का शव जसरासर थाना क्षेत्र में मिला था। यही हेतराम जाट 9 मार्च को नोखा के युवकों को जिंदा जलाने की वारदात में शामिल था। लेकिन नोखा पुलिस इसे करीब दो माह बीत जाने पर भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। अब कहा जा रहा है कि अगर नोखा पुलिस इसे गिरफ्तार कर लेती तो उसकी हत्या नहीं होती। बता दें नोखा के इस मामले की जांच सीओ नेमसिंह चौहान कर रहे हैं। ऐसे में अब सीओ चौहान पर भी आरोप लगने शुरू हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि जसरासर व नोखा दोनों ही सीओ चौहान के वृत में आते हैं। वहीं हेतराम इसी क्षेत्र में था, इसके बावजूद सीओ उसे गिरफ्तार कैसे नहीं कर पाए, यह बड़ा सवाल है।
RELATED ARTICLES
17 January 2025 11:56 AM