24 November 2022 10:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई के अनुसार मामला पुराना है। दरअसल, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ऐसे मामलों की निगरानी रख रही है। एन सी आर बी ने एटीएस व एस ओ जी राजस्थान को चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड होने के इनपुट भेजे थे। यह चाइल्ड पोर्नोग्राफी श्रीडूंगरगढ़ से अपलोड हुई बताते हैं। एटीएस-एसओजी ने पूर्व थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के समय इस संबंध में परिवाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को भेजा था। विश्नोई के अनुसार उसी परिवाद पर अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच थानाधिकारी स्वयं कर रहे हैं। अभी तक आरोपी युवकों के बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि हाल ही में नोखा थाना क्षेत्र से भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा मामला सामने आया था। यह मामला भी एनसीआरबी ने एटीएस-एसओजी को भेजा था, जिसके बाद नोखा थाने में केस रजिस्टर हुआ। मामले में आरोपी भी पकड़े गए।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM