12 August 2020 04:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर की एक कॉलोनी में अब बंदर ने आतंक मचा रखा है। नयाशहर थाना क्षेत्र की मुरलीधर व्यास कॉलोनी के डी सेक्टर में इस बंदर ने पिछले चार पांच दिनों से आतंक मचा रखा है। इसका आतंक इतना है कि अब लोग कोरोना की जगह बंदर का पूछने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बंदर ने एक महिला, दो बच्चियों व एक युवक को काट लिया। इनमें से ये बच्चियां व युवक पूर्व विधायक गोपाल जोशी के भाई दाऊ लाल जोशी के पुत्र की पौत्री बताई जा रही है। ये बंदर रात को श्वानों की तरह सड़कों पर सोता है, छत्त के दरवाजे खुले हो तो आंगन में उतर आता है, इतना ही नहीं फ्रिज खोलकर फल-सब्जी निकालकर खा लेता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इतना सब करने के बाद भी यह वहां से जाता नहीं, बल्कि वहीं आराम फरमाता है। कई लोगों का तो कहना है कि कुल तीन-चार बंदर घूम रहे हैं। इनमें से एक बंदर को कुछ देर पहले पूगल रोड़ की तरफ भगा कर आए हैं। लेकिन ये बंदर कब वापस आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग भयभीत है मगर शिकायत के बाद भी वन विभाग व प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं करने का आरोप है। प्रशासन को चाहिए कि इस बंदर के आतंक से आमजन को मुक्त करवाएं।


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
13 February 2023 10:57 PM