21 August 2021 11:33 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आरएसी के जवान पर दो साल तक धोखा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरएसी में तैनात 45 वर्षीय बाबूलाल पुत्र जोराराम लीलावत के खिलाफ बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
आरोप है कि कांस्टेबल बाबूलाल ने उससे शादी का वादा किया। वादे की आड़ में लिव इन रिलेशनशिप में रहकर शारीरिक संबंध बनाए। झांसे और शारीरिक संबंधों का सिलसिला दो साल तक चलता रहा। आरोपी ने फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करवाकर लिव इन रिलेशनशिप बाबत सह अनुबंध पत्र भी तैयार करवा लिया। अब शादी से इन्कार कर रहा है।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पीड़िता विधवा बताई जा रही है। वहीं आरोपी की पत्नी भी नहीं है। जांच में ही पूरी बात सामने आएगी।
आरोपी मूलतः मुक्ताप्रसाद का निवासी है वर्तमान में आरएसी क्वार्टर में रह रहा है। उसके खिलाफ धारा 376(2)एन आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी मनोज शर्मा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
04 December 2023 12:06 AM