07 June 2020 12:29 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सूरज ऑयल मिल में आग लग गई। जामसर पुलिस के एचसी भंवरू खां ने बताया कि करीब दस बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर गये तक पानी के टैंकर मदद को आ चुके थे। वहीं पहुंचते ही दमकल बुलानी पड़ी। भंवरू खां ने बताया कि दो दमकल व टैंकरों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मिल राजेश बाफना की बताई जा रही है। इस मिल में मूंगफली तेल का प्लांट लगा है।
RELATED ARTICLES
13 October 2022 07:20 PM