15 April 2022 11:14 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देर रात पूनरासर रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पीबीएम में चल रहा है।
सेरूणा थाने के कांस्टेबल अशोक यादव ने बताया कि झंझेऊ निवासी अशोक सिंह उर्फ कालू, आशुसिंह व विक्रम सिंह एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेरूणा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आई पिकअप की चपेट में आ गए। दुर्घटना में अशोक व आशुसिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
बता दें कि मृतकों की उम्र 19-20 वर्ष ही थी।
RELATED ARTICLES
15 August 2020 01:59 PM