29 May 2020 03:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजगढ़ थानेदार विष्णुदत्त विश्नोई की आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग लगातार उठ रही है। आज भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एक ज्ञापन बीकानेर एडीएम सिटी सुनीता चौधरी को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में नागविद्या खत्री, विप्र फाउण्डेशन आईटी सेल जिलाध्यक्ष नरेश शाकद्वीपीय, धीरज प्रजापत, श्याम चौधरी, ज्योति चौधरी व अर्चना गोदारा आदि शामिल रहे। इन युवाओं ने कहा है कि विष्णुदत्त विश्नोई की थानेदारी में आमजन निडर था,वे आमजन के लिए वरदान थे। लेकिन ऐसे दबंग थानेदार का आत्महत्या करना शक पैदा करता है। युवाओं ने सीबीआई जांच कर षड़यंत्र उजागर करने की मांग की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM