29 April 2020 07:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर का जैतपुर जल के लिए तरस रहा है। यहां पिछले चालीस दिनों से प्रतिदिन जल का अभाव रहता है। बताया जा रहा है कि इस गांव में हर साल ही यह समस्या रहती है। गांव के युवक गोविंद स्वामी ने बताया कि उसके यहां जो डिग्गी है वह बहुत नीचे है। इस वजह से जलापूर्ति बहुत कम होती है। और जब जल आता है तो पूरे गांव तक जल पहुंच नहीं पाता। समस्या के बारे में जलदाय विभाग सहित स्थानीय प्रशासन व विधायक को भी जानकारी है, मगर आज तक समाधान नहीं हो पाया। आरोप है कि विधायक को फोन किया तो दूसरे दिन थोड़ा जल भरा गया, फिर वही ढ़ाक के तीन पात वाले हालात हो गये।सवाल यह है कि जल जैसी अति मूलभूत आवश्यकता से जुड़ी समस्या पर स्थानीय प्रशासन, विधायक व अन्य नेता इतने असंवेदनशील कैसे हैं?? बता दें कि गर्मी अभी शुरू हुई है, आगे अति गर्मी भी होगी, अगर ऐसी ही स्थिति रही तो ग्रामीणों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। देखें फोटो वीडियो

" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 August 2020 07:01 PM