11 September 2020 08:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कंगाल बनाने वाले खेल के खिलाफ एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम ने लगातार तीसरे दिन धावा बोला। डीएसटी प्रभारी सीआई ईश्वर सिंह की टीम की आसूचना पर नयाशहर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर नयाशहर पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से रामपुरा बस्ती की गली न. 6 स्थित मीट मार्केट में दबिश दी। जहां 11 लोग जुआ खेल रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 7 हजार 70 रूपए जब्त किए गए। ईश्वर सिंह ने बताया कि साहिल पुत्र ईशान उम्र 27 साल जाति मुसलमान निवासी 4 न. गली पीएस नयाशहर, मेहराब पुत्र नवाबं उम्र 23 साल निवासी 2 नम्बर गली, नरेश पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई उम्र 22 साल निवासी राणीसर बास, दिलीप सिंह पुत्र बहादुर सिंह राजपुत उम्र 21 साल निवासी बंगलानगर, पकंज पुत्र नन्दकिशोर गौस्वामी उम्र 32 साल निवासी माइक्रों कम्पनी के पास रानी बाजार, जावेद पुत्र सतार मोहम्मद उम्र 28 साल निवासी भुट्टो का बास, श्रीराम पुत्र सीताराम जाट उम्र 26 साल निवासी सागर, रोहित पुत्र रामदेव खत्री उम्र 19 साल, राजेश पुत्र बद्री प्रसाद माली उम्र 40 साल निवासी सिटी कोतवाली, अजय पुत्र हरीश खत्री उम्र 34 साल निवासी रामपुरा बस्ती, धनराज पुत्र तुलछीराम बाह्मण उम्र 30 साल निवासी गजनेर को रंगे हाथों दबोचा गया।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM