27 December 2021 04:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के सट्टा बाजार में चोरी का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा के अनुसार घटना मूलसा फूलसा के सामने गणेश मंदिर वाली गली में स्थित भैरुमल जनरल स्टोर की है। परिवादी बाबूलाल पुत्र धन्नाराम मूलचंदानी ने बताया है कि उसकी दुकान के गल्ले में पचास हजार रूपए की नकदी थी। सुबह दुकान के ताले टूटे थे। गल्ला खाली पड़ा था। दुकान नोटों की माला व कृत्रिम फूल माला की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
उल्लेखनीय है कि रात एक बजे तक मूलसा फूलसा की दुकान खुली रहती है, ऐसे में वहां आवागमन रहता है। घटना इसके बाद हुई होगी। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन कैमरे बंद थे। बता दें कि मलमास में ऐसी वस्तुओं कोई खास बिक्री नहीं होती। इसी वजह से पुलिस को परिवादी द्वारा बताई गई चोरी की राशि पर भी संशय है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
RELATED ARTICLES
20 February 2023 10:41 AM