10 July 2024 08:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ऐसा लगता है जैसे बीकानेर के कुछ फूड निर्माता जनता को भेड़-बकरियां समझते हैं। पैसे कमाने के जुनून में भगवान रूपी ग्राहकों के स्वास्थ्य की फ़िक्र तक नहीं रखते। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रज मिष्ठान भंडार में भी आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां एक युवक मिठाईयां लेने पहुंचा था, मगर काउंटर के अंदर पड़ी मिठाईयों पर घूम रही मक्खियों व चींटियों ने उसका मन बदल दिया। युवक ने हमें सूचित कर हालात बताए और बतौर सबूत एक वीडियो भी उपलब्ध करवाया।
बता दें कि समय बदल चुका है, बीकानेर को अब मुंह मांगे पैसे देकर मिठाई आदि खाद्य खरीदने की आदत हो चुकी। इसके बावजूद भी कुछ व्यापारी ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते नज़र आते हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM