29 May 2020 12:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। घटना मोरखाणा गांव की है। जहां बीती रात 50 वर्षीय बजरंग राजपूत पर कुछ लोगों ने गाड़ी चढ़ा दी। थानाधिकारी अरविंद शेखावत के अनुसार आरोपी दारू के ठेकेदार हैं। वहीं बोलेरो अथवा पिकअप गाड़ी का उपयोग वारदात में किया गया है। शेखावत ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों में विवाद था। वहीं आरोपियों ने हत्या के इरादे से ही गाड़ी बजरंग पर चढ़ाई। आरोपियों ने बजरंग को कुचल दिया, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुभाष, मोहब्बत सिंह सहित पांच नामजद आरोपियों सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले की जांच सीआई अरविंद शेखावत कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM