23 June 2022 09:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात नागौर के कुचेरा थाना क्षेत्र में हुए बलवीर हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम खजवाना निवासी 22 वर्षीय रामप्रसाद चोटिया उर्फ पुटिया पुत्र गुमानाराम जाट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 22 जून की रात खजवाना निवासी बलवीर पुत्र सुरेश जाट व मुकेश पुत्र रामप्रकाश जाट एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रूपाराम की ढ़ाणी पर शादी में जा रहे थे। खजवाना बाईपास पर आरोपी पुटिया ने बलवीर की मोटरसाइकिल के आगे आकर बाइक रुकवा दी। बाइक रोकते ही आरोपी ने बलवीर के सीने में छुर्री घोंप दी। बलवीर घायल होकर नीचे गिर गया। आरोपी ने दूसरा वार बलवीर के सीने पर किया। बीच बचाव करने आए मुकेश पर भी वार किया। मुकेश के हाथ व जांघ पर छुर्री लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहा नरेश पुत्र रामरतन आ गया। देखते ही देखते अन्य कई लोग भी आ गए। घायल को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टीम और कार्य: एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशन में एएसपी राजेश मीना व वृताधिकारी मूंडवा विजय कुमार सांखला के निकटतम सुपरविजन में कुचेरा थानाधिकारी राजपालसिंह मय टीम, मूंडवा थानाधिकारी रिछपालसिंह मय टीम तथा भावंडा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत मय जाब्ते ने आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी को दबोचने वाली टीमों में हैड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल जगदीश 176, राजूराम 276, लोकेश 1807, चालक सुरेंद्र 1270, राजूराम 1591, जगदीश 1206, रणजीत 1452, चंदाराम 1564, कानाराम चालक 1273, हरेंद्र 1536 व देवेंद्र 299 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 November 2021 11:48 PM