04 December 2020 05:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जलदाय विभाग की लापरवाही की वजह से एक घर संकट में है। तेलीवाड़ा की मुख्य सड़क की पाइप लाइन से लीक होकर पानी शिव कुमार बागड़ी के घर की दीवारों को तर-बतर कर रहा है। इससे घर को लगातार नुकसान होता जा रहा है। हिमांशु कुलरिया ने बताया कि पिछले एक माह से जलदाय विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। पांच दिन पूर्व विभागीय कर्मचारी आए तो घर की पाइप लाइन में कमी बताते हुए खानापूर्ति कर चले गए।

लेकिन लीकेज की समस्या का समाधान ही नहीं हुआ। ऐसे में फिर शिकायत की लेकिन विभाग सुनवाई नहीं कर रहा। पहले 20-25 दिन तक शिकायतें की तब कर्मचारी आए थे। वहीं इस बार भी शिकायत करते चार दिन हो गए। ऐसे में अगर इस बार भी इतना समय लगाया तो घर को भारी नुक़सान हो जाएगा। बता दें कि इस तरह पानी लीकेज घर को भारी क्षति पहुंचा सकते है। ऐसे मामलों में भी विभाग द्वारा लापरवाही करना सेवा नियमों के खिलाफ है। देखें घर के हालातों की तस्वीरें
.jpeg)
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM