31 May 2020 10:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, चुरू। रविवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार चुरू जिले के दो और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि तारानगर के सात्यूँ गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह 28 मई को दिल्ली से आया था और तत्काल उसे होम क्वॉरन्टाइन किया गया था।
इसी प्रकार बीदासर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह मुंबई से आई ट्रेन में आया था तथा तब से ही संस्थागत क्वॉरन्टाइन में हैं।
RELATED ARTICLES
08 October 2023 12:19 AM