01 August 2026 10:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश मेघवाल द्वारा करवाई गई नाकाबंदी में दो थानों के वांछित(वांटेड) तस्कर सहित चार युवक पांचू पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपियों की पहचान भेलू, हदां, बीकानेर निवासी 30 वर्षीय बाबूलाल बेनीवाल पुत्र सोनाराम जाट, ढ़ाढ़रवाला, चाखू, फलौदी निवासी 28 वर्षीय आईदान पुत्र मघाराम जाट, थोब, ओसियां, जोधपुर निवासी 30 वर्षीय चैनाराम जाट पुत्र जस्साराम ज्याणी व बोली, सेड़वा, बाड़मेर निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मण चौधरी पुत्र भींयाराम हुड्डा के रूप में हुई है।
पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि बाबूलाल के खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं। वह हरियाणा में भी एनडीपीएस के एक मामले में आरोपी है। शनिवार को चारों वहीं जाकर आए थे। चैनाराम व लक्ष्मण भी हरियाणा में पेशी पर ही गये थे।
ईश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी बाबूलाल श्रीडूंगरगढ़ के राजियासर थाने का वांछित है। यहां उसके खिलाफ डोडा की तस्करी का मामला दर्ज हैं। वहीं हदां थाने में दो मुकदमों में वांछित है। एक मुकदमा एमडी व दूसरा मुकदमा डोडा तस्करी का है। पुलिस के अनुसार आईदान ड्राईवर है। जबकि अन्य दोनों ही तस्कर है।
पुलिस ने चारों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया है। वहीं कार को जब्त कर लिया। कार्रवाई करने वाली ईश्वर प्रसाद मय टीम में एएसआई रामनिवास ज्याणी, एएसआई संतोष नाथ, कांस्टेबल लीलाराम 1341 व कांस्टेबल रामेश्वर लाल 729 शामिल थे। आरोपियों को अब हदां व राजियासर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 August 2020 12:37 PM