01 October 2024 03:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से दुखद घटना सामने आ रही है। यहां एक परिवार ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया है। तीन सदस्यों की मौत हो गई है, वहीं एक का गंभीर हालत में ईलाज चल रहा है। घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच के सी 42 की है। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा के अनुसार मृतकों की पहचान 44 वर्षीय राहुल मारू, उसकी पत्नी रूचि मारू व पुत्र आराध्य मारू के रूप में हुई है। वहीं राहुल का सबसे छोटा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार कर्ज की वजह से ये भयावह कदम उठाया गया है।
घटना की सूचना पर आईजी ओमप्रकाश पासवान, एसपी कावेंद्र सागर, एडिशनल एसपी दीपक शर्मा सहित थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मय टीम मौके पर पहुंची। विभिन्न जांच टीमें भी पहुंची। शवों को मोर्चरी भिजवाया गया है।
बता दें कि कुछ समय पहले नयाशहर थाना क्षेत्र में भी एक ऐसी ही भयावह घटना हुई थी। तब एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।
RELATED ARTICLES
17 September 2020 02:15 PM