06 July 2025 11:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में होटल-ढ़ाबों की आड़ में नशे की तस्करी जमकर चल रही है। लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार पर आज बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी पवन भदौरिया के सुपरविजन में टीम ने रायसर स्थित होटल रॉयल राजस्थान में दबिश दी। मौके से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। वहीं नौरंगदेसर निवासी 30 वर्षीय सहीराम पुत्र पूर्णाराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यहां होटल की आड़ में अवैध कारोबार चल रहा था। रेंज कार्यालय को इसकी सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने फिल्डिंग बिछाई। बता दें कि नापासर थाना क्षेत्र के कई होटल ढाबों में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली आईजी ओमप्रकाश पासवान की टीम में सब इंस्पेक्टर देवीलाल सहारण, नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण जांगिड़, हैड कांस्टेबल विमलेश बिजारणियां 44, कांस्टेबल अवतार सिंह 589, कांस्टेबल बाबुलाल 876, कांस्टेबल सीताराम 1707 व कांस्टेबल मनोज कुमार 762 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM