02 September 2021 11:31 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लोन देने के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय परिवादिया ने आरोपी के खिलाफ निकाह व धर्म परिवर्तन का प्रस्ताव रखने व नहीं मानने पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। परिवादिया का कहना है कि वह लोन के मामले में सर्वोदय बस्ती निवासी हैदर अली पुत्र अब्दुल सलीम के संपर्क में आई। आरोपी ने लोन देने के बहाने उसे बुलाया। बाद में उसके समक्ष निकाह व धर्म परिवर्तन का प्रस्ताव रखा। परिवादिया ने मना किया तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो भी बनाया। इस वारदात में हैदर की मां, दो मौसियां, मैना उर्फ पुष्पा, ललिता व दो अन्य शामिल थे। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर निकाह के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 384, 376, 376 डी व 341 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे हैं। सीओ शर्मा ने कहा कि आरोप पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपों की पूरी हकीकत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM