24 July 2020 10:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कैंसर विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र बेनीवाल वर्सेज आरटीआई एक्टिविस्ट विजय दीक्षित विवाद में बेनीवाल पर संकट बढ़ता दिख रहा है। दीक्षित के घर हमले के आरोप में गिरफ्तार अभिजीत बेनीवाल ने पुलिस के समक्ष स्वयं व कुलदीप चोटिया, हड़माना राम पुत्र कासीराम जाट सुरनाणा, लूणकरणसर व मदन भादू द्वारा वारदात करना स्वीकार किया है। वहीं अभिजीत ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय वह कार में बैठा रहा तथा अन्य तीनों को घर में भेजा था। इसके अलावा अभिजीत ने सुरेंद्र बेनीवाल का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्होंने दीक्षित का नुक़सान कर ट्रेलर दिखाया ताकि वह सुरेंद्र बेनीवाल को परेशान नहीं करे। पुलिस की केस डायरी में उल्लेखित इस बयान का जिक्र कोर्ट ने अपनी आदेशिका में किया है। ऐसे में सुरेंद्र बेनीवाल की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही है। बता दें कि अभिजीत और डॉक्टर सुरेंद्र की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ जिसमें डॉक्टर का इस वारदात में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। दीक्षित ने अभिजीत की जमानत अर्जी खारिज करने हेतु एक आवेदन किया था, जिसमें इस कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई तथ्यात्मक सबूत पेश किए हैं।
RELATED ARTICLES
18 November 2020 11:44 AM