26 March 2020 11:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जामसर पुलिस ने ट्रक में भरकर आए 58 लोगों को पकड़ा। शाम पांच बजे थानाधिकारी गौरव खिड़िया जाब्ते के साथ गश्त कर रहे थे, इसी दौरान पंजाब नंबर का एक ट्रक रुकवाया। ट्रक के केबिन में सात लोग व ऊपर तिरपाल लगा था जिसके अंदर 51 व्यक्ति मिले। पूछताछ में चालक गुरजंटसिंह ने बताया कि वह फिरोजपुर पंजाब का है। तथा ये सभी लोग गांधीधाम, गुजरात में थे। चालक ने बताया कि कोरोना की वजह से काम नहीं मिल रहा था, इसी बीच में लोग आए और बोले पंजाब जाना है। ये सभी प्रति व्यक्ति एक हज़ार रूपए देने को तैयार हो गये। चालक के अनुसार वह लालच में फंसकर 57 लोगों को ट्रक में भरकर गांधीधाम से ले आया। पुलिस ने सभी को खेत में एक एक मीटर की दूरी पर बिठाकर सैनेटाइजेशन करवाते हुए मास्क पहनाएं, वहीं भोजन की व्यवस्था कर पंजाब के लिए रवाना करवाया। इन सभी की स्क्रीनिंग पीएचसी में करवाई गई। वहीं चालक के खिलाफ धारा 188, 269 व 270 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM