22 July 2020 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के दो युवकों सहित बीकानेर जिले के पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत की ख़बर है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार अल सुबह गुजरात के पालनपुर के चित्रासणी बालाराम ब्रिज पर एक आई -10 कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी गुजरात से मुंबई की ओर जा रहे थे। इनमें दो युवक गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी के हैं, वहीं दो काकड़ा व एक उठालड़ का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गंगाशहर के मृतक शिवरतन पुत्र प्रेम सुथार व मनोज पुत्र चुन्नीलाल हैं। वहीं काकड़ा के हरि राम पुत्र रामकुमार, छोटूलाल पुत्र श्रीराम व दामोदर पुत्र जेताराम की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार ये युवक मुंबई में ही काम करते थे, लेकिन लॉक डाउन में यहां आए थे। वहीं अब यह मुंबई वापास गये थे, लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। ये सभी युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
27 January 2021 11:58 PM