26 September 2021 09:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश की विश्वसनीय बैंकों में शुमार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर के नोखा में अपनी नई शाखा खोलने जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की इस बैंक की नई शाखा उदघाटन संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मन्त्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। राजस्थान में अपने शाखा नेटवर्क का विस्तार करते हुए बैंक की योजना अधिक से अधिक स्थानो पर शाखाएं खोलते हुए तकनीक आधारित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करते हुए नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर के अधीन यह 85वीं शाखा है । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा ‘इज रिफॉर्म एजेंडा’ में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सभी श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया था। इसमें गहन वित्तीय समावेशन तथा ग्राहक के हितों की रक्षा के लिए, तकनीक आधारित सरल बैंकिंग के लिए मिले पुरस्कार उल्लेखनीय हैं। तकनीक के समावेशन के साथ साथ डिजिटल उत्पादों को ग्राहकोन्मुखी करने की बैंक की पहल को अनेक मंचों पर सराहा गया है। बैंक का यू-मोबाइल एप्प सुरक्षित व सुविधाजनक है, जिससे अधिकतम बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। यह हिन्दी में भी अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। बैंक की मोबाइल बैंकिंग सुविधा एसएमएस तथा जीपीआरएस दोनों पर उपलब्ध है। बैंक के ऋण उत्पादों तथा खुदरा ऋण जैसे गृह, वाहन, शिक्षा, व्यक्तिगत ऋण आदि की दरें बैंकिंग उद्योग में सर्वाधिक प्रतिस्पर्द्धी है। यूनियन बैंक की शाखा नोखा में खुलने से स्थानीय निवासियों के लिए यूनियन बैंक की 9500 से अधिक शाखाओं, 13000 से अधिक एटीएम के माध्यम से देशभर में बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेना सुलभ हो जाएगा। इससे नोखा शहर के सभी स्थानीय तथा शहर के प्रवासी नागरिकों को अत्यधिक लाभ होगा ।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
04 February 2023 12:57 PM