07 August 2020 04:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना ने शुक्रवार की शांति भी भंग कर दी है। दो रिपोर्ट्स में अब तक 85 पॉजिटिव आ चुके हैं। पहली रिपोर्ट में 10 व दूसरी रिपोर्ट में 75 मरीज़ सामने आए हैं। आज आचार्य चौक, बिस्सा चौक, हनुमान हत्था में बड़ी तादाद में पॉजिटिव आए। इसके अलावा गंगाशहर में इंद्रा चौक, शिवा बस्ती सहित तीन पॉजिटिव आए। वहीं मुरलीधर, चाणक्य नगर, चौधरी धर्मशाला, चौखुंटी पुलिया, चौतीना कुंआ, डागा चौक, धोबी धोरा, हरदलाई हनुमान, हैड पोस्ट ऑफिस, इंटर्न अस्पताल, जस्सूसर गेट, माजिसा का बास, महिला थाने के सामने, करमीसर, एम एम स्कूल, जैन कन्या कॉलेज, कोठारी अस्पताल, बेनीसर बारी के बाहर, नाल, पाबू बारी, पुष्करणा स्टेडियम, रानी बाज़ार, साधासर, साले की होली, त्यागी वाटिका, व्यास कॉलोनी व सुदर्शना नगर, पुरानी गिन्नाणी, मीट मार्केट, खेजड़े वाले व्यासों की गली, मौहल्ला व्यापारियान व जोशीवाड़ा से पॉजिटिव आए हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM