03 May 2023 10:29 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वाट्सएप ग्रुपों में गैंगस्टरों की तारीफें करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने चक 2एम निवासी 28 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र मघाराम नायक को हवालात की हवा खिला दी। थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि अशोक गैंगस्टरों के वाट्सएप ग्रुपों से जुड़ा था। वह ग्रुपों में गैंगस्टरों का महिमा मंडन कर रहा था। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में बीकानेर जिला पुलिस की विशेष टीमें गैंगस्टरों के ग्रुपों पर नज़र बनाए हुए हैं। गैंगस्टरों के प्रशंसकों को कानूनी दायरे में लिया जा रहा है। इसी के तहत अशोक को भी गिरफ्तार कर पाबंद किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में साईबर नोडल अधिकारी एएसआई संतराम, कांस्टेबल विक्रमपाल 548 व संदीप कुमार 335 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM