17 July 2021 02:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जोशीवाड़ा में पिस्तौल की नोक पर लूट करने आया बदमाश दुकानदार के साहस के सामने असफल हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुछ देर पहले की है। जोशीवाड़ा के भाया ज्वैलर्स में एक बदमाश युवक घुस गया। उसने पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को डराने का प्रयास किया। दुकानदार ने साहस दिखाते हुए उसे धर दबोचा। कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। थानाधिकारी नवनीत सिंह चारण ने बताया कि सूचना मिलते हुई पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्तौल नकली थी। वह जैन मार्केट से लाइटर वाली पिस्तौल खरीदकर लाया था। नकली पिस्तौल खरीदने के तुरंत बाद वह जोशीवाड़ा ही पहुंचा। आरोपी की पहचान महाजन निवासी पवन कुमार सिद्ध के रूप में हुई है।
नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
RELATED ARTICLES
29 February 2020 11:12 PM