26 December 2022 09:21 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोर टेकिज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 11वीं वर्षगांठ का महोत्सव जयपुर रोड़ स्थित थार एक्सोटिका में मनाया गया। इस अवसर पर फाइनेंशियल ईयर के क्वार्टर-2 में बेहतरीन परफॉर्म करने वाले कर्मियों का सम्मान समारोह भी रखा गया। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडी व संगीत से जुड़े आयोजन हुए। कंपनी डायरेक्टर शशांक शेखर सिंह, अरविंद चौरसिया व रोहित गहलोत ने केक कटिंग की। केक कटिंग सेरेमनी में सभी शामिल हुए।
रोहित गहलोत ने बताया कि क्वार्टर 2 में बेहतर प्रदर्शन कर कंपनी को ऊंचाई देने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया। जिनमें कोनकोरर के लिए सैयद सैफ अहमद, लीडरशिप के लिए दीक्षा भार्गव व परफॉर्मर के रूप में मनमोहन सोलंकी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दक्षित माथुर की स्टैंडअप कॉमेडी ने सबको लोटपोट कर दिया। अनिल कच्छावा ने गिटार पर प्रस्तुति दी। गायक हसमत अली ने सुरीली प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सबने नृत्य भी किया।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
28 September 2020 12:13 AM